अपने ब्लॉग के लिए अच्छा कंटेंट कैसे लिखें? जाने डिटेल जानकारी

अपने ब्लॉग के लिए अच्छा कंटेंट कैसे लिखे?  यह कई बातों पर निर्भर करता है। जिसमें प्रमुख कुछ कारण होते है जैसे, ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने के लिए, यूज़र्स इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए, अपने पास उपलब्ध जानकारी लोगों तक पहुचाने के लिए, या फिर आप को किसी विषय में लिखने का शौक है इसलिए। 

लेकिन मुझे लगता है ज्यादातर ब्लॉगर्स ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने और यूज़र्स इंगेजमेंट को बढ़ाने के लिए एक अच्छा कंटेंट अपने ब्लॉग पर लिखा चाहेगा। लेकिन ऐसे कई ब्लॉगर्स है जो ब्लॉग तो शुरू कर देते है लेकिन अच्छा कंटेंट नही लिख पाते और इसलिए सर्च इंजन में उनके कंटेंट को जगह ही नहीं मिलती। और ना ही उनके ब्लॉग पर ट्रैफिक आता है। 

blog-ke-liye-accha-content-kaise-likhe

अगर आप एक ब्लॉगर के रूप में अपनी आजीविका चलाना चाहते है, अपने ब्लॉग से पैसे कमाना चाहते है तो सबसे जरुरी है की आप के ब्लॉग पर ट्रैफिक होनी चाहिए? और अगर आपके ब्लॉग पर कंटेंट ही अच्छा नहीं है तो आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आना नामुमकिन है। इसलिए ब्लॉग्गिंग की दुनिया में Content is King कहाँ जाता है। 

अगर आप अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक चाहते है तो आपको अच्छा कंटेंट लिखने की जरूरत है। इसलिए इस कंटेंटमें हम ब्लॉग के लिए अच्छा कंटेंट कैसे लिखें? यह डिटेल में जानेंगे। लेकिन सब से पहले हम “ब्लॉग के लिए अच्छा कंटेंट क्या होता है?” यह समझ लेते है।

अच्छा कंटेंट क्या होता है?

सब से पहले आपको पता होना चाहिए कंटेंट राइटिंग एक स्किल है जो आपको खुद में डेवेलोप करनी होती है। ऐसा नही की आप किसी का देखकर लिख रहे है, किसी का पढ़कर या सुनकर वैसे ही लिख देने से आपका ब्लॉग किसी भी सुरत में रैंक नही करेगा। 

ऐसा तभी संभव है जब आपके द्वारा दी जानेवाली जानकारी अन्य किसी ने कभी भी नही दी और अन्य किसी भी स्त्रोतों पर वह जानकारी उपलब्ध नही है। बस वह जानकारी आपके पास है और आपने अपने पोस्ट में उसे लिख दिया तो वह जरुर रैंक करेगा। लेकिन प्रॉब्लम यह है की वह जानकारी आपके सिवा अन्य किसी के पास है ही नही तो ऐसी जानकारी कोई क्यों सर्च इंजन में खोजेगा? 

इसका मतलब आपने जो unique जानकारी प्रदान की है उसे कोई खोज ही नही रहा है। 

ऐसे कंटेंट राइटिंग नहीं होती भाई! और ना ही ऐसे ब्लॉग सर्च इंजन में रैंक करते है और ना ही पैसा कमा सकते है।

अगर आप अपने ब्लॉग से पैसा कमाना चाहते है तो आपको अच्छा कंटेट लिखना होगा। और अच्छा कंटेट क्या होता है? यह अब हम जानेंगे।

अच्छा कंटेट किसे कहते है?

कंटेट राइटिंग एक स्किल है जिसे हम अपने स्टाइल में कंटेट की डिटेल जानकारी सभी सम्बन्धित संदर्भो के साथ प्रेजेंट करते है तब उसे हम अच्छा कंटेंट कह सकते है।

इसे विस्तार से समझते है।

सब से  पहले आपको एक बात समझनी होगी, कोई भी व्यक्ति बड़े सरलता से लिख सकता है, इस के लिए स्किल की आवश्यकता नहीं है, जो देखा है ,सुना है, पढ़ा है, उसे बारे में हर कोई लिख सकता है, इसमें किसीभी स्किल की आवश्यकता नहीं है। तो फिर कंटेंट राइटिंग के लिए स्किल की आवश्यकता क्यों होती है? इसे वाकई आपको समझना होगा, तब ही आप अच्छा कंटेट लिख सकते है। 

जैसे की यदि मैं कहूँ की, हाथी क्या है? इसके बारे में लिखे तो मैं समझता हूँ की जितने भी पढ़े-लिखें लोग है वह सभी हाथी के बारे में लिख सकते है। इस के लिए उन्हें किसी भी स्किल की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि मैं यही सवाल एक कंटेंट राइटर से करता हूँ तो वह हाथी के बारे में ऐसी जानकारी लिखेगा जो रोचक है, पढने में अच्छी लगती है, हाथी के बारे में मुझे डिटेल सन्दर्भसहित जाणकारी प्राप्त होगी, और साथ ही एक विश्वास के साथ हम यह कह पाएंगे की वाकई हाथी ऐसा ही होता है। हजारों लोगों के जवाबों के बिच में आप बस उस कंटेट राइटर के जबाब पर पूर्ण विश्वास करेंगे। 

यह कंटेंट राइटिंग स्किल की ताकत है, जो आपको सर्च इंजन में रैंक करवाती है।  

वाकई कंटेट लिखना आसन काम है लेकिन उसे शब्दों के भाव, वजन, शब्दों की सरलता, आकर्षण, और अपने शैली में लिखना एक स्किल है। वह हमें खुद में डेवेलोप करनी ही चाहिए। 

ब्लॉग के लिए अच्छा कंटेंट कैसे लिखें? 

मैं आपको एक अच्छा ब्लॉग पोस्ट कंटेट कैसे लिखे यह विस्तार से बताता हूँ। अगर आपको ब्लॉग पर ट्रैफिक लाना है और यूज़र्स इंगेजमेंट को बढ़ाना है तो जाहिर है आपके ब्लॉग पर एक अच्छा बढिया कंटेंट होना आवश्यक है। अगर अपने कीवर्ड रिसर्च कर लिए,कंटेंट लिखने के लिए आपने एक बढ़िया कीवर्ड चुना है और आप इस कीवर्ड पर अच्छा कंटेंट लिखना चाहते है तो निचे दी गयी बातों को आपको फॉलो करना होगा। तब ही आप बढिया कंटेंट लिख सकते है जो सर्च इंजन में आसानी से रैंक हो जायेगा। 

  • चुने हुए कीवर्ड पर थोडा रिसर्च करें 
  • चुने हुए कीवर्ड के बारे में अन्य स्त्रोतों पर पढ़े 
  • लोग इस कीवर्ड को क्यों खोज रहे है? यह समझे 
  • अपने कॉम्पेटीटर्स के कंटेंटपढ़े 
  • अपने कंटेंट की रुपरेखा तैयार करें 
  • अपने टॉपिक के लिए किसी एक भाव में शीर्षक बनाएं 
  • लिखने की कंटेंट एक ठोस शुरवात करें 
  • अपने कंटेंट में स्पष्टता रखें 
  • कंटेंट में भावनात्मक स्तर ऊँचा रखें 
  • अपने कंटेंट में example दें 
  • कंटेंट में सरल वाक्यांशों का प्रयोग करें
  • कंटेंट को अच्छे से अनुक्रमित करें 
  • कंटेंट में व्याकरण की गलतियां ना हो

यह सभी स्टेप आप यदि फॉलो करते है तो अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छा कंटेंट लिख सकते है। चलों इसे विस्तार से समझते है।

चुने हुए कीवर्ड पर थोडा रिसर्च करें

आपने जो कीवर्ड चुना है उसे बारेमें आपको सर्च इंजन पर थोडा रिसर्च करना चाहिए ताकि आप को समझ आये की उस कीवर्ड से सम्बन्धित किन विषयों को लोग अधिक जानने के इच्छुक है। सम्बन्धित कीवर्ड के किस टॉपिक पर लोग ज्यादा ध्यान देना पसंद करेंगे। उस कीवर्ड के कौन से ऐसे विषय है जो सर्च इंजन बार-बार इंडीकेट कर रहा है। यह बात आपको जरुर नोट करनी चाहिए। सिर्फ सर्च इंजन में ही नही बल्कि सोशल मीडिया और अन्य स्त्रोतों पर लोग उस कीवर्ड के कौन से विषय को ज्यादा तवज्जो दे रहे है आपको समझ आ जायेगा। 

इसका अर्थ यह है की आपको अपने कंटेंट में किस टॉपिक पर ज्यादा जोर देने की, ज्यादा विस्तार देने की आवश्यकता है? यह आप खुद ही समझ जायेंगे।

चुने हुए कीवर्ड के बारे में अन्य स्त्रोतों पर पढ़े 

अपने चुने हुए कीवर्ड पर सर्च इंजन में क्या-क्या जानकारी उपलब्ध है यह देखें और बाद में सोशल मीडिया और अन्य स्त्रोतोपर अपने कीवर्ड के बारे में क्या-क्या जानकारी दी गयी है इसकी समीक्षा करें। ऐसा इसलिए क्यों की सोशल मीडिया ज्यादातर ट्रेंडिंग टॉपिक पर आधारित है, और अगर आपके कीवर्ड से रिलेटेड जानकारी में कुछ नयापन आया है तो आपको वह सोशल मीडिया और अन्य स्त्रोतों से पता चल सकता है और अपने कंटेंट में आप नयापन जोड़ सकते है। जो रैंक होने के लिए महत्वपूर्ण है।

लोग इस कीवर्ड को क्यों खोज रहे है?  यह समझे

अपने कंटेंट को आकर्षक कंटेंट बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण है। लोग इस कीवर्ड को सर्च इंजन में क्यों खोज रहे है। यह आपको पता होना चाहिए। अगर आप कीवर्ड के पीछे लोगों का मकसद पता कर लेते है तो यकीन मानों आप एक बेहतरीन कंटेंट लिख सकते है। कीवर्ड के पीछे लोगों के भाव को समझे। खुद को उन लोगों में शामिल करें जो यह कीवर्ड इन्तेर्न्वेत पर खोज रहे है। ताकि आप समझ सकें की आप का कंटेंट कैसा होना चाहिए। 

अपने कॉम्पेटीटर्स के कंटेंट पढ़े 

अपने कंटेंट की रैंक सुधरने के लिए जरुरी है की आप का ध्यान अपने कॉम्पेटीटर्स पर हो। अपने जो कीवर्ड चुना है वुस कीवर्ड पर फर्स्ट पेज रैंक कंटेंटको देखे, समझने के कोशिश करें की यह कंटेंटफर्स्ट पेज पर क्यों है। और खुद को जांचे क्या आप इनसे बेहतर कंटेंट लिख सकते है। यकीं मानों आपका जवाब ‘हाँ’ ही होगा। क्यों की अपने अपने कंटेंट के बारे में काफी रिसर्च कर ली है। इसलिए आपको यकीन हो जायेगा आप इन से बेहतर लिख सकते है।

आपके सभी कॉम्पेटीटर्स के कंटेंटपढने के बाद अब आप खुद के दिमाग में एक ठोस रणनीति बनाना शुरू कर देंगे। अब आपको धीरे-धीरे आईडिया आ रहा है की, आपका कंटेंट कैसा होगा?

अपने कंटेंट की रुपरेखा तैयार करें 

सभी तरह की खोज करने के बाद अब अपने कंटेंट के लिए अपनी राय बनाये। और आपको अपने कंटेंट के लिए एक रुपरेखा बनानी होगी। जैसे, 

  1. कंटेंट की शुरवात 
  2. हेडिंग और उप-हेडिंग के टॉपिक का चयन 
  3. ज्यादा एक्सप्लेन होनेवाले फोकस टॉपिक का चयन 
  4. मेन हेडिंग के एक टॉपिक में लिस्ट रखना
  5. जरूत के हिसाब से टेबल, चित्र, और विडियो शामिल करना 
  6. कीवर्ड से रिलेटेड अपना एक्स्पेरिंस और उदहारण शामिल करना 
  7. अन्य स्त्रोतों से सन्दर्भ को जोड़ना 
  8.  पुरे कंटेंटका एक conclusion आखिर में जोड़ना 

इन सभी मुद्दों के साथ अपने कंटेंट की रुपरेखा तैयार करें ताकि आप एक अच्छा और बेहतरीन कंटेट लिख पायें। 

अपने टॉपिक के लिए किसी एक भाव में शीर्षक बनाएं

शीर्षक अपने कंटेंट का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लोग सिर्फ शीर्षक देखकर आपका कंटेंट पढने आते है। लोगो को नहीं पता आपका कंटेंट किसपर है? अपने अपने कंटेंट में क्या लिखा है? आपका टाइटल आपके कंटेंट की जानकारी देनेके साथ भावनात्मक स्तर पर छूनेवाला होना चाहिए। आपके कंटेंट में कुछ भाव होना चाहिए। जैसे।

  • उद्गारवाचक भाव 
  • प्रश्नार्थक भाव 
  • आश्चर्यकारक भाव 
  • इमोशनल भाव 

क्या आप जानते है, भावनात्मक स्तर पर की जानेकाली बात लोग सुनना, पढ़ना चाहते है। इस लिए आपको आपके शीर्षक के लिए ऐसे शब्दों का चयन करना चाहिए जो लोगों को प्रेरित करें। लोग उसपर क्लिक करने के लिए मजबूर हो जाये। और आपके शीर्षक में आपके कंटेट की पूरी झलक दिखे। 

कंटेंट लिखने की एक ठोस शुरवात करें 

सभी रुपरेखा का नियोजन करने का बाद अब आप कंटेंट राइटिंग शुरू करें। शुरुवात करते समय आपको यह ध्यान में रखना चाहिए की आप अपने कंटेंट को लम्बा न खिचे। और सरलता बनायें रखें। यूज़र्स को गुमराह ना करे। आपका कंटेंट धीरे- धीरे यूज़र्स की इंगेजमेंट को बढ़ा सकें। इस तरीकें से आपको आपके कंटेंट की शुरवात करनी चाहिए। 

पहले दो पैराग्राफ में आपके पुरे कंटेंटकी संक्षिप्त स्टोरी होनी चाहिए। ताकि यूज़र्स को पता चल जाये कंटेंटमें क्या है? और वह कितने डिटेल में आप समझायेंगे। आप के कंटेंट के पहले दो पैराग्राफ ही तय करते है आप का कंटेंटयूज़र्स पूरा पढेंगे या नहीं। इसलिए कंटेंट की ठोस शुरवात महत्वपूर्ण है।

अपने कंटेंट में स्पष्टता रखें 

आप जिस कीवर्ड पर कंटेंट लिख रहे है, उसमें स्पष्टता होना काफी अनिवार्य है। इसलिए आप घुमा फिराकर कंटेंट ना लिखे। आप का कंटेट आपके कीवर्ड के इर्दगिर्द ही होना चाहिए। आपको कंटेंट को स्टेप बाय स्टेप एक्सप्लेन करते जाना है। इस बात का ख्याल रखें। 

एक एक टॉपिक जो मेन हैडिंग में है उसे सही तरह से सब-हैडिंग में डिवाइड करें। और हर पैराग्राफ एक दुसरे से सही तरह से कनेक्ट हो, स्टेप बाय स्टेप हो, यह ध्यान रखना एक कंटेंट राइटर के लिए महत्वपूर्ण है।

कंटेंट में भावनात्मक स्तर ऊँचा रखें 

कंटेंट को भावनात्मक स्तर पर लिखा जाना ही एक कंटेंट राइटर की ताकत होती है । और यह कंटेंट राइटिंग स्किल का महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। अगर आप एक कंटेंट राइटर है तो आप यह बात भलीभांति जानते है। और अगर आप कंटेंट राइटिंग सिख रहे है तो आप को यह बात अच्छे से समझनी चाहिए। 

हमारे कंटेंट की संवादात्मक शैली ही हमें यूज़र्स के साथ भावनात्मक स्तर पर कनेक्ट करती है। इसलिए अपने कंटेंट की शैली को संवादात्मक स्तर पर बनायें रखें। जैसे की जम अपने कंटेंट के बारे में किसी से बात कर रहे है। अगर आओ एक नये कंटेंट राइटर है और अभी सिख रहे है तो आप को यह बात समझनी होगी।

जन हम अपने कंटेंट में संवादात्मक शैली का उपयोग करते है तो यक़ीनन हम यह समझ सकते है की हमारे किस मुद्दे पर किसी के मन में सवाल निर्माण कर सकते है जिसका हमें निरसन करना चाहिए। अगर आप भावनात्मक स्तर के कंटेंट को यूज़ करना चाहते है तो आपको संवादात्मक शैली का अवश्य प्रयोग करना चाहिए।

अपने कंटेंट में example दें 

अपने कंटेंट को सरलता और विश्वसनीय बनाने के लिए टॉपिक से रिलेटेड उदाहरणों को हमारे कंटेंट में शामिल करना महत्वपूर्ण है। जब भी आप कोई कंटेट लिख रहे है या किसी कीवर्ड पर ब्लॉग पोस्ट लिख रहे है तो आप को अपने कीवर्ड को एक्सप्लेन करते समय उदाहरणों के द्वारा उसे एक्सप्लेन करना चाहिए। जिसे यूज़र्स इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए काफी मदद मिलती है। 

उदाहरणों के साथ अगर आप अपने कंटेंट में क्विज का प्रयोग करते है तो यक़ीनन यूज़र्स इंगेजमेंट बढती है। साथ आप का कंटेंट भी निखर कर आता है। 

कंटेंट में सरल वाक्यांशों का प्रयोग करें

अपने कंटेंट में सरल वाक्यों और शब्दों का प्रयोग आपके कंटेंट को यूज़र्स से कनेक्ट करता है। जितना ज्यादा सिंपल वर्ड्स आप पाने कंटेंट में रखेंगे उतना ही यूज़र्स की कनेक्टिविटी बढने के चांस होते है। 

आप जिस भी भाषा में लिखते हो, उस भाषा के कठिन शब्दों का प्रयोग करने से बचे। जैसे मैं यह कंटेंट हिन्दी में लिख रहा हूँ लेकिन इसमें कई ऐसे शब्द है जो हिन्दी मही है लेकिन हिन्दी भाषा में सरेआम बोले जाते है। जिसे यूज़र्स को कंटेंट को समझने में परेशानी नही होती और यूज़र्स की कंटेंट के साथ कनेक्टिविटी बढने में हेल्प होती है।

कंटेंट को अच्छे से अनुक्रमित करें

आप कितना भी अच्छा कंटेंट क्यों ना लिख रहे हो लेकिन अगर वह सही तरह से अनुक्रमित कर के नही लिखा जायेगा तो वह सर्च इंजन रैंकिंग में टॉप 10 में जगह नहीं बना सकता। 

आप जिस भी कीवर्ड पर अपना कंटेट लिख रहे है उसे स्टेप बाय स्टेप एक्सप्लेन करना महत्वपूर्ण है। जैसे की हमने आपको पहले बताया है की कंटेंट लिखने से पहले हमें उसकी रुपरेखा तैयार कर लेनी चाहिए। 

हम कंटेंट कैसे स्टेप बाय स्टेप एक्सप्लेन कर सकते है? मेन हैडिंगमें क्या होना चाहिए? सब-हैडिंग में क्या होना चाहिए? इस तरह से हमें कंटेंट की पूर्ण रुपरेखा बनाकर ही कंटेंट को प्रेजेंट करना चाहिए। ताकि यूज़र्स हमारा कंटेंट पढ़ते वक्त मिसगाइड ना हो। 

ऐसा कंटेंट सर्च इंजन में जल्दी रैंक करता है। 

कंटेंट में व्याकरण की गलतियां ना हो

किसी भाषा के लिए ग्रामर (व्याकरण) एक महत्वपूर्ण फैक्टर होता है। जो शब्दों और वाक्यों के भाव प्रदर्शित करता है और भाषा की सुन्दरता को बढ़ता है। इसलिए कोई भी सर्च इंजन अल्गोरिथम भाषाके शब्दों और वाक्यांशों के भाव को समझने के लिए व्याकरण चिन्हों का प्रयोग करता है। इसलिए आप के कंटेंट में ग्रामर (व्याकरण) की गलतियों की गुंजाईश नहीं है। 

साथ ही आप के कंटेंट को पढ़ते वक्त असी गलतियां आप के मजबूत कंटेंट का इम्प्रैशन डाउन कर देगी। जिससे यूज़र्स ज्यादा देर तक आपके कंटेंट पर नहीं रुकेगा। यूज़र्स की विश्वसनीयता को बढाने के लिए भी ग्रामर(व्याकरण) की गलतियों से बचना चाहियें।

अपने कंटेंट में एक भी ग्रामर(व्याकरण) की गलती ना करें। 

अगर आप इस तरह से कंटेंट लिखते है तो यक़ीनन आपका कंटेंट सर्च इंजन में रैंक भी करेगा और आपके कंटेंट पर यूज़र्स इंगेजमेंट भी बढेगा।

संबोधन 

अपने ब्लॉग के लिए अच्छा कंटेंट कैसे लिखें? इस टॉपिक को उपरोक्त आर्टिकल में काफी डिटेल से समझाया गया है। कंटेंट राइटिंग एक स्किल है जिसे हम अपने हिसाब से अधिक से अधिक एडवांस बना सकते है। कई तरह की रिसर्च हम इसपर कर सकते है। अगर आप कंटेंट राइटर नहीं है तो यह स्किल आपको सिख लेना चाहिए। 

एक ब्लॉग के लिए पोस्ट लिखते वक्त हमें दो चीजों पर काम करना होता है। एक तो वह पोस्ट सर्च इंजन में रैंक हो और दूसरी चीज उसपर यूज़र्स इंगेजमेंट बढ़ें। और इसके लिए हम अपने कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ कर सकते है। जो हमें यह दोनों चीजे दिला सकता है। 

हमें उम्मीद है अपने ब्लॉग के लिए अच्छा कंटेंट कैसे लिखे? यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर इससे सम्बन्धित आपके कुछ सवाल है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरुर पूछे।

Leave a Comment