कंटेंट राइटिंग क्या है? contet writing को डिटेल में समझें!

क्या कंटेंट राइटिंग को अपना प्रोफेशन बना सकते है? जीं हाँ, बिल्कुल। आप कंटेंट राइटिंग को अपना प्रोफेशन बनाकर उस से अच्छी आय अर्जित कर सकते है। अगर आप एक प्रोफेशनल कंटेंट राइटर बनाना चाहते है तो आपको सब से पहले शुरवात करनी चाहिए बेसिक नॉलेज के साथ।  इस आर्टिकल में कंटेंट राइटिंग क्या होता है? यह डिटेल में जानेंगे।

content writing kya hai

कंटेंट राइटिंग क्या है? –  ऐसा लेखन जो किसी भी विषय-वस्तु की जानकारी आकर्षक और प्रभावी शब्द्समुहों और वाक्यांशों में प्रदर्शित करता है, उसे हम कंटेंट राइटिंग कहते है।

बुक या नावेल लिखना, कवितायेँ, शेरो-शायरी लिखना, पोस्ट या आर्टिकल लिखना, मूवी के लिए स्क्रिप्ट लिखना, टीवी सीरिअल्स के स्क्रिप्ट लिखना, यूट्यूब विडिओ के लिए स्क्रिप्ट लिखना, सोशल मीडिया पर अपने विचार लिखना, कंपनियों के प्रचार ,प्रसार हेतु पोस्ट और स्क्रिप्ट लिखना, स्लोगन लिखना, अन्य और भी चीजे  यह सब कंटेंट राइटिंग के भीतर शामिल है। 

अब आप समझ सकते है, कंटेंट राइटिंग एक व्यापक प्रोफेशन साबित होता है, अगर आप एक कंटेंट राइटर बनकर अपनी आजीविका के लिए आय अर्जित करना चाहते है तो आपको यहाँ बड़ें पैमाने पर स्कोप अवेलेबल है। 

कंटेंट राइटिंग स्किल 

हम में कोई स्किल होना यह दो बातों पर निर्भर करता है, एक तो हम में कोई स्किल पैदाइशी हो सकता है या फिर किसी स्किल को खुद के भीतर डेवेलोप करने के लिए हमें Hard Work करना पड़ता है। 

कंटेंट राइटिंग में माहिर होने के लिए कंटेंट राइटिंग स्किल होना काफी जरुरी है, कुछ लोग होते है जिनके पास यह स्किल पैदाइशी होता है, जैसे कोई लेखक या कवि या कोई अन्य तरह का कंटेंट राइटर। जो प्रभावी और आकर्षक शब्दों का प्रयोग कर अपने कंटेंट में जान भर देते है। जिस से लाखों लोग उनके कंटेंट के दीवाने होते है।

लेकिन हर कोई जो एक अच्छा कंटेंट राइटर बना है वह पैदाइशी यह स्किल अपने साथ प्राप्त नही किया है बल्कि अपने इंटरेस्ट, मेहनत और लगन के बलबूते यह स्किल खुद में डेवेलोप किया है। और आज कंटेंट राइटिंग फ़ील्ड में टॉप पर है। 

कंटेंट राइटिंग स्किल कोई राकेट साइंस नहीं है। यह स्किल बड़ी सरलता के साथ, थोड़े इंटरेस्ट, मेहनत और लगन आप सिख सकते है और एक अच्छे कंटेंट राइटर बन सकते है और इसे अपनी आजीविका का स्त्रोत बना सकते है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण आप को पहले कंटेंट राइटिंग क्या है यह जानना जरुरी है। 

इसका सीधा मतलब यह है की कंटेंट राइटिंग के इस एक प्रोफेशन में कई तरह के जॉब्स पा सकते है, कई तरह की चीजे कर सकते है, अपने स्किल को और निखार सकते है, प्रयोगात्मक तौर पर आप कई तरह की अलग-अलग चीजे कर सकते है।

कंटेंट राइटिंग क्या है?

डेली रुटीन में आप कई तरह से कंटेंट को जानते है, अपनी दिनचर्या में अलग तरीकें से अलग-अलग कंटेंट से वाकिफ होते है, जैसे newspaper पढ़ना, TV देखना, youtube चैनल पर विडियो देखना, कोई पसंदीदा बुक पढना, मूवी देखना, पढाई करना, या अपने सवालों के जवाब इन्टरनेट पर खोजना, किसी कम्पनी के प्रचार और प्रसार हेतु पोस्ट, या विडियो स्क्रिप्ट लिखना। 

इस तरह के सभी कार्यों में आप कंटेंट से वाकिफ हो रहे है। इसमें आप जो भी पढ़ रहे है, सुन रहे है वह किसी कंटेंट राइटर द्वारा लिखा हुआ कंटेंट ही तो है। और एक अच्छा कंटेंट राइटर बनाए के लिए जरूरत होती है कंटेंट राइटिंग स्किल की। 

कंटेंट राइटिंग को विस्तार से जानते है। 

रोजमर्रा के जीवन में आप जो कुछ देख रहे है, सुन रहे है, या पढ़ रहे है, वह किसी ना किसी तरह का कंटेंट है। चाहे आप newspaper की कोई न्यूज़ पढ़ रहे हो, चाहे आप टीवी पर कोई सीरियल या मूवी देख रहे हो, या टीवी पर आनेवाले एड्स देख रह हो, चाहे आप मोबाइल पर विडियो देख रह हो या कोई आर्टिकल पढ़ रहे हो, या आप के शालेय जीवन में आप कोई किताब पढ़ रहे हो, या किसी बिज़नस के मेल पढ़ रहे हो, या सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट पढ़ रहे हो। यह सभी चीजे कंटेंट राइटिंग में शामिल है। यह अलग-अलग टाइप की कंटेंट राइटिंग ही है जिसे हमें समझना है। 

अगर आपको एक कंटेंट राइटर बनाना है तो आपको कंटेंट राइटिंग की गहाराई को समझना होगा। अगर आप कंटेंट राइटिंग को अपने आजीविका का स्त्रोत बनाना चाहते है तो यह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। 

कोई भी कंटेंट एक जरिया होता है, जो हमें उस चीज के साथ जोड़ता है जिस चीज के बारे में वह कंटेंट है। 

उदाहारण के लिए आप टीवी पर आनेवाली एड्स को देखे और गौर से सुने। किसी प्रोडक्ट के बारे में हम काफी कम समय में काफी कुछ जान लेते है। उसमे बोले  जाने वाले वाक्य कंटेंट ही है जो किसी कंटेंट राइटर के द्वारा लिखे होते है। जिस में कम समय सीमा के भीतर प्रोडक्ट की 70% से 80% जानकारी हमें मिलती है वह भी काफी प्रभावी और आकर्षक शब्दों के साथ। यह कंटेंट किसी ग्राहक को प्रोडक्ट तक पहुचाने में अहम् भूमिका निभाता है। 

अब आप समझ ही गये होंगे की कंटेंट राइटिंग सिर्फ लिखना नहीं होता, कंटेंट राइटिंग का मतलब प्रभावी और आकर्षक लेखन कार्य है, जिस के लिए विषय की गहनता का ज्ञान, प्रस्तुत करने की कला, टार्गेटेड ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए शब्द समूहों का चयन। इन सभी चीजों की जरूरत होती है।   

कंटेंट के प्रकार 

वैसे तो कंटेंट राइटिंग को text में लिखी हुई सामग्री के तौर पर देखा जाता है। लेकिन यह डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों तरीकों से की जाती है, इसलिए हम कंटेंट को तिन प्रकारों में डिवाइड कर सकते है, 

  1. टेक्स्ट कंटेंट 
  2. ऑडियो कंटेंट 
  3. विडियो कंटेंट 

टेक्स्ट कंटेंट :-  आमतौर पर जो कंटेंट पढ़ा जाता है, उसे हम text कंटेंट कहते है, जैसे न्यूज़ पेपर, मॅगेझीन्स, बुक, नावेल, ब्लॉग पोस्ट, आर्टिकल, सोशल मीडिया पोस्ट, और अन्य।

ऑडियो कंटेंट :- जो कंटेंट पढ़ा और देखा नही जाता बल्कि सिर्फ कानों से सूना जाता है, उसे हम ऑडियो कंटेंट कहते है; जैसे, ऑडियोबुक, पोस्टकास्ट, रेडिओ, ऍफ़एम्  और अन्य।

विडियो कंटेंट :- जो कंटेट देखा और सुना जा है उसे हम विडियो कंटेंट कहते है; जैसे, यूट्यूब विडियो, टीवी सीरिअल्स, मूवी, वेब सीरीज और अन्य।

हर तरह के कंटेंट के लिए text कंटेंट की जरूरत है और उसे लिखनेवाले कंटेंट राइटर की भी।अलग-अलग कंटेंट राइटिंग प्रकारों में कंटेंट राइटर की जरूरत होती है। 

कंटेंट राइटिंग के प्रकार

कंटेंट राइटिंग कई तरह की होती है, जिसे हमने उपरोक्त आर्टिकल में जाना है। और कंटेंट राइटिंग के सभी प्रकारों से आप अपनी आय अर्जित कर सकते है। लेकिन मैं कंटेंट राइटिंग के कुछ प्रमुख प्रकारों पर जोर देता हूँ, जहाँ से हम एक कंटेंट राइटर के रूप में काफी अच्छी इनकम जनरेट कर सकते है। 

ब्लॉग और वेबसाइट राइटिंग 

फ्रीलांसिंग राइटिंग 

Youtube स्क्रिप्ट राइटिंग 

मार्केटिंग राइटिंग 

क्रिएटिव राइटिंग 

सोशल मीडिया कंटेंट 

स्लोगन राइटिंग

कंटेंट राइटर की भूमिकाएं  

जैसे एक कंटेंट राइटर कई तरह की भूमिकाओं में खुद को ढाल सकता है। 

  • बुक या नावेल राइटर 
  • मूवी या सीरिअल्स स्क्रिप्ट राइटर 
  • यूट्यूब स्क्रिप्ट राइटर 
  • कवी या गीतकार 
  • ब्लॉग पोस्ट राइटर 
  • वेबसाइट कंटेंट राइटर 
  • रिसर्च राइटर 
  • फाइनेंसियल राइटर 
  • किड्स स्टोरी या सोंग राइटर 
  • प्रभावी ट्रांसलेटर 
  • अकैडमीक्स राइटर 
  • सोशल मीडिया कंटेंट राइटर 

इस तरह की कई अन्य भूमिकाओं में कंटेंट राइटर खुद को ढाल सकता है और अपने आजीविका के लिए पैसे कमा सकता है। अगर आप में राइटिंग स्किल है या आप खुद में राइटिंग स्किल खुद में डेवेलोप करने की चाह रहते है तो यक़ीनन आप इस प्रोफेशन से काफी ज्यादा एअर्निंग कर सकते है।

ink-and-skills-responsive-design-logo

संबोधन 

मुझे लगता है की कंटेंट राइटिंग क्या है? यह आप उपरोक्त जानकारी से जान चुके है। और यह भी समझ चुके है की कंटेंट राइटिंग पैसे कमाने का अच्छा जरिया बन सकता है यदि यह स्किल आपमें है या आप कंटेंट राइटिंग स्किल को खुद में डेवेलोप करना चाहते है। कंटेंट राइटिंग स्किल क्या होता है? और यह हम कैसे डेवेलोप कर सकते है? यह डिटेल जानकारी आपको हमारे दुसरे आर्टिकल में बड़े विस्तार से मिल जायेगी। जिसका लिंक निचे दिया गया है।

Leave a Comment